वाहन चालको ने किया केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन, चालक के विरूद्ध लाये नये कानुन वापस लेने की कर रहे थे मांग

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में यातायात संबंधी केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में वाहन चालको ने विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को बिहार ड्राइवर महासंघ इकाई बेगूसराय के बैनर तले नारायणपुर एबीसी धर्मकांटा नारायणपुर के समीप दर्जनों ड्राइवरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के नए कानून की निंदा की.

- Sponsored Ads-

विरोध प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों ने इस कानून को काला कानून बताकर इसे वापस लिए जाने की मांग की.ड्राइवरों ने बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर ड्राइवर को 10 साल की सजा और 7 लाख रुपये का जुर्माना संबंधी कानून केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है, जो उचित नहीं है. केंद्र सरकार के इस कानून के विरोध में उनलोगों का एक जनवरी से शुरू अनिश्चित-कालीन हड़ताल जारी रहेगा. प्रदर्शन के दौरान  मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष मंजय कुमार ने कहा कि काला कानून नहीं फांसी का फंदा है.

वाहन चालको ने किया केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन, चालक के विरूद्ध लाये नये कानुन वापस लेने की कर रहे थे मांग 2उन्होंने कहा कि बहुत हुआ ड्राइवर पर अत्याचार, अब तो करो कुछ अच्छा विचार समेत अन्य नारे भी लगाये गये. विरोध प्रदर्शन करने वालों में ड्राइवर रंधीर कुमार, राजाराम यादव, नीरज कुमार, रामाशीष महतो, सत्य नारायण महतो, देव कुमार, लोकेश कुमार, विजय कुमार, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे.

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article