सीएम ने अपने आवास में मनाई दिवाली, खुद दिया जलाकर परिसर में हर जगह रखा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना स्थित अपने आवास 1 अणे मार्ग में दिवाली मनाई। सीएम नीतीश कुमार अपने आवास और पूरे परिसर में दीप जला कर दिवाली मनाई। इस अवसर पर सीएम ने खुद ही दिया जलाकर हर जगह रखा। सीएम आवास में दिए से पूरा परिसर जगमग हो उठा।सीएम ने अपने आवास में मनाई दिवाली, खुद दिया जलाकर परिसर में हर जगह रखा 2

- Sponsored Ads-

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामना भी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article