बिहार के सभी जिलों में बनेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज- सीएम नीतीश कुमार

DNB Bharat

खगड़िया जिला के अलौली प्रखण्ड में समाधान यात्रा के दौरान इंजीनियरिंग काॅलेज का उद्घाटन करते हुए नीतीश कुमार ने क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा, लोगों से की बात, वृक्षारोपण भी किया नीतीश कुमार ने।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के फरकिया की धरती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 28 जनवरी शनिवार को आगमन हुआ। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ज़िले के अलौली प्रखंड में इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया।और बोले बिहार के सभी जिलों में इंजियरिंग कॉलेज बनाया जाएगा।

- Sponsored Ads-

बिहार के सभी जिलों में बनेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज- सीएम नीतीश कुमार 2

अलौली स्थित राज्य संपोषित विद्यालय के मैदान में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय रौन के लिए प्रस्थान किये और वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज का विधिवत उद्घाटन भी उनके द्वारा किया गया।

बिहार के सभी जिलों में बनेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज- सीएम नीतीश कुमार 3

उसके बाद अम्बा इचरुआ पंचायत के कामाथान गांव में चल रहे सरकार की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करते हुए सीएम ने ग्रामीणों से संवाद किया। इस क्रम में उनके द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। जिला मुख्यालय के समाहरणालय स्थित ज़िला योजना सभागार में जीविका दीदियों के साथ भी सीएम ने किया। इसके बाद समाहरणालय स्थित सभागार में ज़िले के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में भाग लिए।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article