आंगनबाड़ी केंद्र,पीएचईडी एवं स्वास्थ्य विभाग को भी भीम समग्र सेवा अभियान से जोड़ा गया

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड में बिहार सरकार की नई योजना भीम समग्र सेवा अभियान से आंगनबाड़ी केंद्रों ,पीएचईडी एवं स्वास्थ्य विभाग को भी जोड़ दिया गया है। दलित मुहल्लों में चापाकलों की खराब स्थिति,स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं एवं दलित मुहल्लों के छोटे छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की मुहिम को लेकर गुरुवार को प्रखण्ड मुख्यालय में हुई अभियान की समीक्षात्मक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बताते चलें कि इस अभियान में टोला सेवकों,तालीमी मरकजों व आशा कार्यकर्ताओं को पहले ही लगाया जा चुका है। इस कार्य की मॉनिटरिंग प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारी कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि बुधवार को बरियारपुर पश्चिमी,खोदावन्दपुर  ,सागी, बाड़ा,बरियारपुर पूर्वी,फफौत पंचायतों के दलित  बाहुल्य वार्डों में लोगों की विभिन्न समस्याओं की सूची बनाई गई है। बीडीओ ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल तक दलित समुदाय से जुड़े लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं का निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दलितों समुदाय से जुड़े लोगों की समस्याओं के निदान के लिए उनके अलावे सीओ,बीईओ, मनरेगा पीओ, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी,एम ओ आदि अधिकारियों की टीम कार्य कर रही है।

आंगनबाड़ी केंद्र,पीएचईडी एवं स्वास्थ्य विभाग को भी भीम समग्र सेवा अभियान से जोड़ा गया 2बीडीओ ने बताया कि दलित मुहल्ले की सामूहिक समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन से दिशा निर्देश लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि भीम समग्र सेवा अभियान के तहत दलित समुदाय से जुड़े परिवारों तक सरकार की 22 लाभकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। इस योजना के तहत खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के 53 वार्डो को चिन्हित किया गया है। इस योजना के तहत सभी दलित परिवारों को राशन कार्ड, उज्ज्वला रसोई गैस, विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का नामांकन,जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र,आधार कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड,आयुष्मान कार्ड,

आंगनबाड़ी केंद्र,पीएचईडी एवं स्वास्थ्य विभाग को भी भीम समग्र सेवा अभियान से जोड़ा गया 3ई श्रम कार्ड,रोजगार कार्ड,कुशल युवा कार्यक्रम,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, बास भूमि बंदोबस्ती,सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास ,बुनियादी केंद्र योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा ,प्रधानमंत्री स्वच्छ ग्रामीण योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना,लोहिया स्वच्छता योजना,बिजली कनेक्शन का लाभ  सुनिश्चित किया जाएगा। जबकि नल जल व सम्पर्क पथ जैसे सामूहिक समस्याओं के निदान के लिए जिला से मार्गदर्शन मांगा जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article