मंसूरचक थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

DNB Bharat

थानाध्यक्ष रंजन ठाकुर के अध्यक्षता में 26 जनवरी की झांकी एवं सरस्वती पूजा को लेकर दिये गये दिशा निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक प्रखण्ड में बसंत पंचमी को मद्देनजर मंसूरचक थाना परिसर में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में अगामी बसंत पंचमी व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के पावन अवसर पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों कोचिंग संस्थान द्वारा निकाले जाने वाली झांकी के बिषय पर चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा अवसर पर पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। अश्लील गाने पर प्रतिबंध रहेगा और सभी पूजा पंडाल आयोजन समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य रहेगा।

नियम का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उप प्रमुख रंजीत कुमार सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर महतो, कल्याणी महतो, रजि आलम, प्रखंड राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक आदि जनप्रतिनिधि, विभिन्न दलों के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article