बसंत पंचमी को लेकर बेगूसराय के मंसूरचक में शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बसंत पंचमी को मद्देनजर बेगूसराय के मंसूरचक थाना परिसर में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगामी बसंत पंचमी व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के पावन अवसर पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों कोचिंग संस्थान द्वारा निकालने वाली झांकी के विषय पर चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। अश्लील गाने पर प्रतिबंध रहेगा और सभी पूजा पंडाल वाले को लाइसेंस लेना अनिवार्य रहेगा। नियम का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उप प्रमुख रंजीत कुमार सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर महतो, कल्याणी महतो, रजि आलम, प्रखंड राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक आदि लोग उपस्थित थे।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article