सोनपुर मंडल के 15 स्टेशनों का होगा सौन्दयीकरण, लखमीनिया स्टेशन के विकास के लिए कार्य प्रारंभ 

DNB Bharat Desk

 

सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया

डीएनबी भारत डेस्क

अमृत भारत योजना के तहत सोनपुर रेल मंडल के 15 स्टेशनों को विकास एवं जिन्नौद्धार के लिए चयन किया गया है जिसमें बरौनी कटिहार रेलखंड का लक्ष्मीनिया स्टेशन भी शामिल है । आज लखमीनिया स्टेशन के विकास के लिए सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया की लखमीनिया स्टेशन को भी अमृत स्टेशन के रूप में जिन्नौद्धार के लिए चिन्हित किया गया है और आज यहां पर पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई जिसमें भवन निर्माण, दिव्यांगजनों एवं आम लोगों के लिए पुल, सड़क से कनेक्टिविटी एवं यात्रियों के अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।

सोनपुर मंडल के 15 स्टेशनों का होगा सौन्दयीकरण, लखमीनिया स्टेशन के विकास के लिए कार्य प्रारंभ  2डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि जल्द ही लखमीनिया स्टेशन के विकास के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और आने वाले दिनों में लखमीनिया स्टेशन लोगों की सुविधा के साथ-साथ आकर्षण का भी केंद्र रहेगा ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article