बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ बिहार की संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat

 

बेगूसराय बस स्टैण्ड के पास से 03 पिस्टल एवं 03 मैगजीन के साथ हथियार तस्कर को किया गया गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय – बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ बिहार की संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्कर को 03 पिस्टल एवं 03 मैगजीन के साथ किया गया गिरफ्तार। 29 सितंबर को समय करीब 01:25 बजे दिन में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में नगर थानाक्षेत्र के बेगूसराय बस स्टैण्ड के पासक से 03 पिस्टल एवं 03 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार पे दिनेश राय सा सुभैय दौलतपुर थाना सदर हाजीपुर जिला वैशाली के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article