सीएम ने गृह विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा की, कहा ‘रिक्त पदों पर जल्द करें नियुक्ति’

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन और गृह विभाग की समीक्षा की, रिक्तियों को भरने का दिया निर्देश

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में सामान्य प्रशासन और गृह विभाग की समीक्षा की और विभाग के अद्यतन कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने गृह विभाग में किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने बिहार पुलिस के अंतर्गत स्वीकृत तथा कार्यरत बलों की अद्यतन विवरणी दी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र ने विभाग के कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। साथ ही विभागवार कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों तथा स्वीकृत पदों की जानकारी दी। योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से निजी क्षेत्रों में रोजगार सृजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से काम करने का मौका मिला है, राज्य में विकास के कई कार्य किए गए हैं। यहां व्यापार बढ़ा है। राज्य का बजट आकार 2 लाख करोड़ रुपए से ऊपर हो गया है। सरकारी भवनों, सड़कों, पुल-पुलियों सहित कई आधारभूत संरचना का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों, सड़कों, पुल-पुलियों का  मेंटेनेंस हर हाल में अवश्य कराएं। मेंटेनेंस का कार्य विभाग द्वारा ही कराएं, इसके लिए जितने और अभियंताओं एवं कर्मियों की आवश्यकता हो उनकी बहाली कराएं।

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

मुख्यमंत्री  ने कहा कि हरेक थाने में कानून-व्यवस्था एवं अनुसंधान दो अलग-अलग विंग बनाए गए हैं ताकि बेहतर ढंग से कार्यों का निष्पादन हो सके। पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि विभागों में जो भी रिक्तियां हैं उन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू करें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग चैतन्य प्रसाद, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक सह अध्यक्ष विनय कुमार उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article