हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशो ने एक युवक को मारी पांच गोली, युवक चिंता जनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घायल को भेजा गया सदर अस्पताल बिहार शरीफ, वेना थाना क्षेत्र के धमौली बाजार की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुरानी रंजिश में बाइक सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक युवक को पांच गोली मार दिया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशो ने एक युवक को मारी पांच गोली, युवक चिंता जनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती 2घायल को गोली उसके गर्दन में लगी है। जिससे युवक की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान पटना ज़िले के भदौर थाना क्षेत्र खजरार गांव के संटू कुमार के तौर पर किया गया है। घटना के संबंध में घायल व्यक्ति ने बताया कि वह वेना थाना क्षेत्र के धमौली पुल के पास खड़ा होकर बिहारशरीफ मुख्यालय ड्यूटी जाने के लिए खड़ा था। युवक टावर लगाने वाले पावर ग्रिड में गाड़ी चलाने का कार्य करता है।

- Sponsored Ads-

हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशो ने एक युवक को मारी पांच गोली, युवक चिंता जनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती 3इसी दौरान दो बाइक पर सवार 5 अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा। जिससे गोली गर्दन में जा लगी। गोली की आवाज़ मिलते ही इलाक़े में अफरा तफ़री का माहौल क़ायम हो गया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गोली मारने वाला आरोपी उसके गांव का ही बताया जाता है।

हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशो ने एक युवक को मारी पांच गोली, युवक चिंता जनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती 4वहीं घटना के संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सुबह बिहारशरीफ जाने के क्रम में धमौली चौक के पास बाइक सवार 4-5 व्यक्ति द्वारा गोली मारी दिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article