तेघड़ा विधायक ने पूर्व मुखिया को दी श्रद्धांजलि

DNB Bharat

23 दिसंबर को हुआ था पूर्व मुखिया सह वयोवृद्ध समाजसेवी हरिनंदन राम का निधन।

डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने गढ़हरा के पूर्व मुखिया सह वयोवृद्ध समाजसेवी हरिनंदन राम के पैतृक आवास पर पहुंचकर कर उनके तेल्माय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुखिया को याद करते हुए कहा कि गढ़हरा और बेगूसराय जिला के लिए उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। जो वर्तमान समय में पूरा नहीं किया जा सकता है।

बताते चलें कि 26 वर्षों तक लगातार मुखिया रहकर जनप्रतिनिधि के तौर पर उनके द्वारा निर्विवाद आमजनों का सेवाभाव आज भी समाज में चर्चा का विषय है। उनका निधन बीते 23 दिसंबर को हो गया था। मौके पर मुसीर आलम, शाकिर हुसैन, प्रमोद चौधरी साजिद महबूब, मो.रेहान, मो नियाज़, रंजीत कुमार, विनोद राम आदि लोग उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article