बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से एक मछुआरे की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमंगला गढ़ स्थित कावर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से एक मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के जयमंगला गढ़ स्थित कावर की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मझौल 3 वार्ड नंबर 10 रहने वाले सुखदेव साहनी का 35 वर्षीय पुत्र उमेश साहनी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम वह कावर में मछली मारने के लिए गया था। तभी तेज आंधी और तेज बारिश के साथ साथ बादल भी गरज रहा था। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे छिप गया। जहां ठनका अचानक गिर गया। और ठनका के चपेट में आने से मछुआरे उमेश साहनी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि काफी देर तक उमेश साहनी घर वापस नहीं लौटा। घर नहीं लौटने के बाद परिजनों के द्वारा काबर क्षेत्र में उमेश साहनी को ढूंढने के लिए गए तो पेड़ के नीचे मरा पड़ा हुआ था। परिजनों ने उस जगह से उठाकर आनन-फानन में घर लाया। वही सब घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मंझौल थाना पुलिस को दी। मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक उमेश साहनी पैसे से मछुआरे थे और मछली मार कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article