जन औषधि केन्द्र खोदावंदपुर पहुंचे राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा,लिया जायजा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल धर्मगाछी चौक स्थित जन औषधि केंद्र का सांसद राकेश सिन्हा ने शनिवार की शाम जायजा लिया। उन्होंने जन औषधि केंद्र के सेल्समैन बम बम सिंह से सेल के बारे में जानकारी प्राप्त किया। दवा खरीदार छोटन सिंह, मेघौल के जितेंद्र सिंह, गोपालपुर के अजीत मिश्रा, आकोपुर से दवा के गुणवत्ता एवं किस बीमारी का दवा खाते हैं तथा पहले जो अन्य दुकान में खरीदते थे तब एक माह का लागत कितना आता था और अब कितना आ रहा है इसका जानकारी प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

लोगों ने बताया कि पहले एक महीना में बीपी और डायबिटीज की दवा हम मंहगी खरीदते थे। इस केंद्र के खुलने से हमको 16-1700 का बचत होता है। जन औषधि की दवा लेने से दवा के लाभ हानि में कोई फर्क नहीं है। जैसे अन्य दुकान की दवा जो खरीदते हैं वह फायदा करता है जन औषधि की दावा भी उसी रूप में लाभ पहुंचा रहा है। ऐसा हमारा व्यक्तिगत अनुभव है। मालूम हो कि पिछले एक दिसंबर को सांसद राकेश सिन्हा ने इस जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया था।

पिछले एक सप्ताह के दौरान दुकान की क्या प्रगति है, औसत सेल दुकानदार ने बताया कि 5000 प्रतिदिन दवा बेच लेते हैं। ग्रामीण गरीब महिलाएं जो परंपरागत तरीके से कपड़े का प्रयोग करती थी लेकिन अब वह भी पैड खरीद रही हैं। क्योंकि एक पैड ₹1 में मिल जाता है। सभी के पहुंच के लिए संभव है। इसलिए किशोरियों और गरीब एवं अशिक्षित महिलाएं भी अब मासिक धर्म के दौरान पैड का प्रयोग करती हैं। उसकी बिक्री खूब होता है। मोदी सरकार की यह बहुत बड़ी क्रांतिकारी परिवर्तन है।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article