माकपा माले ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

DNB Bharat

बरौनी प्रखण्ड के पिपरा पंचायत में महादलित परिवार को बेघर किए जाने के मामले में किया प्रदर्शन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज अपनी मांगों को लेकर माकपा माले के बैनर तले सैकड़ो महादलितों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया एवं सरकार तथा जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नरेवाजी की। लोगों का आरोप है कि बरौनी प्रखंड के पिपरा पंचायत में पिछले दिनों दर्जनों महादलित परिवार को बेघर कर दिया गया जबकि पूर्व में कई महादलित परिवार को सरकार के द्वारा पर्चा भी प्राप्त था।

- Sponsored Ads-

साथ ही साथ इंदिरा आवास का आवंटन भी हो चुका था। लेकिन स्थानीय सामंती लोगों के प्रभाव में आकर जिला प्रशासन ने महादलित बस्ती को उजार दिया। आलम यह है कि अब यह सड़कों पर जीवन बसर करने को विवश हैं। माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन को कई बार अल्टीमेटम दिया गया है तथा लोगों को पुनर्वासित करने की मांग की गई है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं की की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article