छापेमारी में गए चौकीदार की तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने हत्या की बात कह घंटों किया हंगामा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

 

रात्रि में अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए हिलसा थाना की पुलिस के साथ गए चौकीदार महेंद्र पासवान की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह मृतक चौकीदार के परिजनों ने पुलिस पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाकर जबरदस्त हंगामा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नालंदा के जिला चौकीदार संघ के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच कर नालंदा के पुलिस कप्तान को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे।

- Sponsored Ads-

मामले की गंभीरता को देखते हुए नालंदा के पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद अनुमंडलीय अस्पताल के पास हंगामा कर रहे परिजनों एवं चौकीदारों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। घंटों प्रयास के बाद आक्रोशित लोग शव का पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हुए। बताया जाता है कि हिलसा थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी महेंद्र पासवान थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रात्रि में पुलिस के साथ छापेमारी में गए हुए थे। छापामारी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस ने उनको अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चौकीदार के मौत की सूचना पाकर ग्रामीण व परिजन अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर हत्या का आशंका जताने लगे। चौकीदार संघ के जिला अध्यक्ष आनंद एवं उपाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए चौकीदारों के जानमाल की सुरक्षा की मांग किया।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article