संविधान, मौलिक अधिकार और बिहार मे गुंडा राज्य को खत्म करने के आह्वान पर बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा चलाया गया राज्यव्यापी आंदोलन

DNB Bharat Desk

 

बेगूसराय के पावर हॉउस के समीप राष्ट्रीय राज्य पथ 31 को जाम कर जमकर नारेबाजी की

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में संविधान, मौलिक अधिकार और बिहार मे गुंडा राज्य को खत्म करने के आह्वान पर बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा आज राज्यव्यापी आंदोलन किया गया है जिसके तहत आज बहुजन मुक्ति मोर्चा के द्वारा बेगूसराय के पावर हॉउस के समीप राष्ट्रीय राज्य पथ 31 को जाम कर जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान जहाँ दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारे लगी रही वही आम लोगो को काफी परेशानिया का सामना करना पड़ा.

- Sponsored Ads-

संविधान, मौलिक अधिकार और बिहार मे गुंडा राज्य को खत्म करने के आह्वान पर बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा चलाया गया राज्यव्यापी आंदोलन 2आज के इस बंदी मे बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और एन एच 31 को जाम कर दिया. इस संबंध मे बहुजन मुक्ति मोर्चा के नेशनल सेक्रेटरी डॉक्टर विलास करात ने बताया की ये आंदोलन गुंडों के सरकार के खिलाफ है. ऐसा इसलिए  है की बेगूसराय की पुलिस ने पिछले दिनों उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को रात्रि में उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब उनके कार्यकर्ता ऑफिस और अपने घरों में सोए हुए थे. पूछे जाने पर यह बताया गया कि उनको शक है कि यह लोग प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखा सकते थे इसी शक के आधार पर हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया.

संविधान, मौलिक अधिकार और बिहार मे गुंडा राज्य को खत्म करने के आह्वान पर बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा चलाया गया राज्यव्यापी आंदोलन 3उन्होने आरोप लगाया की नरेन्द्र मोदी की सरकार ईवीएम घोटाला कर जीतकर पहुंची है वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के संबंध में कहा कि नितीश कुमार पलटू राम के नाम फेमस हो गए है जो बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने न लोगों को रोजगार दिया है नहीं कोई विकास का काम किया है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने रेल भेज दिया है जिसके मालिक गौतम अडानी है.देश की सरकारी संपत्ति को बेचने वाला देशभक्त नहीं हो सकता है. जिसके खिलाफ यह आंदोलन चल रहा है.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article