बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थानाक्षेत्र लाखो के रमजानपुर रेलवे लाइन के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक मजदुर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर रेलवे लाइन के पास की है। मृतक मजदुर की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर वार्ड नंबर 2 के रहने वाले सोमन पासवान का पुत्र विक्रम पासवान के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है मृतक ट्रेन पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए मुंगेर जा रहा था। इस दौरान अचानक ट्रेन से नीचे गिर। नीचे गिरने के बाद ट्रेन के चपेट में आने से काटकर मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस दौरान डायल 112 की टीम की पुलिसकर्मी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया है कि डायल 112 पर सूचना मिली कि रमजानपुर रेलवे लाइन के पास एक ट्रेन से गिरकर व्यक्ति घायल है।आनन फानन में घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए जहां सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम पासवान मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article