शराबबंदी कानून को सफल बनाने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पूरे एक्शन में एसपी बेगूसराय

DNB Bharat

बेगूसराय एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की हो रही है सघन जांच।

डीएनबी भारत डेस्क 

शराबबंदी कानून को सफल बनाने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार इन दिनों पूरे एक्शन में दिख रहे हैं। और उनके निर्देश पर पूरे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी एवं अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की भी लगातार तलाशी ली जा रही है।

- Sponsored Ads-

बीती रात भी एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के बीपी स्कूल चौक के समीप देर रात्रि तक वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया से लेकर चार पहिया छोटे-बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली गई।

पुलिस के एक्शन की वजह से इन दिनों अपराधियों एवं शराब की होम डिलीवरी करने वाले शरारती तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि वाहन जांच की वजह से खासकर शराब के मामलों में कमी आई है और यह कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article