जनवितरण प्रणाली विक्रेता को सरकारी सेवक घोषित करे सरकार – गौरव कुमार लाभ

DNB Bharat

जनवितरण प्रणाली विक्रेता का वितरण रहेगा बंद, पटना की सड़कों पर होगा जल्द आंदोलन – जिला अध्यक्ष।

डीएनबी भारत डेस्क 

हक के लिए सब एकजुट हुए उसके लिए सभी विक्रेता को धन्यवाद। विक्रेता सरकारी सेवक लायक है। सरकार की नीति आपको पंगु बना देगा। हक के लिए सड़क से सदन से सर्वोच्च न्यायालय तक जाने के लिए तैयार रहना होगा। जनवितरण प्रणाली विक्रेता को सरकारी सेवक घोषित करे सरकार। अपने अधिकार के लिए संगठन दृढ़ संकल्पित है। उक्त बातें बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद नीरज स्मृति सभागार में आयोजित फेयर प्राइर्स डीलर एसोसिएशन बिहार की एक दिवसीय राज्य स्तरीय आपात बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि फेयर प्राइर्स डीलर एसोसिएशन बिहार के प्रदेश महामंत्री गौरव कुमार लाभ ने कहा।

- Sponsored Ads-

जनवितरण प्रणाली विक्रेता को सरकारी सेवक घोषित करे सरकार - गौरव कुमार लाभ 2

उन्होंने कहा आपस में गुटबाजी नहीं हो। विक्रेता का एक गुट है। नेता का भले अलग अलग गुट है। उन्होंने कहा सरकार को अल्टीमेटम देंगे। विक्रेता के तीन बिन्दु सरकारी सेवक, तीन महीना एडवांस राशि, विक्रेताओं को बकाया मार्जिन एक सप्ताह के भीतर देने सहित अन्य मांगों को लेकर जल्द ही पटना में प्रदर्शन होगा। जल्द ही मांगों को लेकर हड़ताल और आंदोलन का रुप रेखा तय कर आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

जनवितरण प्रणाली विक्रेता को सरकारी सेवक घोषित करे सरकार - गौरव कुमार लाभ 3

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष गंगाधर झा ने विस्तार से डीलर की समस्या को रखा। साथ ही कहा कल से सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता अपने मशीन को बंद रखेंगे और पाॅस मशीन को एक जगह सभी विक्रेता जमा रखें। जबकि संचालन बेगूसराय प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द पासवान एवं बरौनी प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया ‌‌‌‌‌‌‌। स्वागत भाषण डंडारी अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने किया।

जनवितरण प्रणाली विक्रेता को सरकारी सेवक घोषित करे सरकार - गौरव कुमार लाभ 4

वहीं इस दौरान डीलर से नप बीहट की मुख्य पार्षद बनीं बबीता देवी का डीलर एसोसिएशन की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। वहीं नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं की समस्या के निदान में उनका पूरा सहयोग रहेगा। मानदेय के लिए बिहार सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक अपनी बात पहूंचाउंगी। और आप लोगों को मानदेय दिलाकर रहेंगे।

बैठक को जिला महामंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्री उदयमान सिंह,
वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर पांडेय, रामपदारथ सिंह, सचिव अनिल सिंह, राजकुमार पासवान, चंदन चौधरी, विकास कुमार, मनोज यादव, जितेन्द्र नायक, युगल किशोर भारती, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, वैशाली से कमल प्रसाद राय, जिला अध्यक्ष समस्तीपुर अशोक कुमार सिन्हा, जिला महामंत्री सीतामढ़ी राजीव कुमार ने  संबोधित किया।

वहीं तेघड़ा अध्यक्ष सुनील कुमार, बछवाड़ा मकसूदन पासवान, बलिया अनुमंडल सचिव विनय कुमार, पवन पास, मंसूरचक अध्यक्ष रामसागर चौधरी, वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद सिंह, सचिव अर्जुन यादव, रामेश्वर ठाकुर, अनुमंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, सचिव चन्द्रकिशोर सिंह, मटिहानी अध्यक्ष जनार्दन सिंह, बलिया अध्यक्ष रामविनय सिंह, जिला संगठन मंत्री टुनटुन सिंह, नावकोठी अध्यक्ष विशुनदेव सिंह, चेरिया बरियारपुर रामपदारथ सिंह, गढ़पुरा रामनरेश सिंह, बखरी शकील अहमद, बेगूसराय सचिव अलीम उद्दीन, अनिल मिश्रा, सुनील कुमार चौधरी, नवीन कुमार , रामपदारथ सिंह, ऋषिकेश कुमार, नित्यानंद सिंह, जिला महामंत्री उपेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article