नालंदा: बैंक में कर्मचारियों की कमी, डिजिटल सुविधा को बेहतर बनाने, निजीकरण के खिलाफ और राष्ट्रीयकरण को बचाने को लेकर आन्दोलन की चेतावनी

DNB Bharat Desk

 

बिहार राज्य फेडरेशन ऑफ बैंक का स्टाफ यूनियन के महासचिव कुमार प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई निजीकरण के खिलाफ और राष्ट्रीयकरण को बचाने की है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में फेडरेशन ऑफ बैंक आफ इंडिया स्टाफ यूनियन के बैनर तले प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दिनेश झा ललन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बैंक क्षेत्र के अंदर ग्रुप सी और ग्रुप डी स्तर के कर्मचारियों की काफी कमी है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: बैंक में कर्मचारियों की कमी, डिजिटल सुविधा को बेहतर बनाने, निजीकरण के खिलाफ और राष्ट्रीयकरण को बचाने को लेकर आन्दोलन की चेतावनी 2प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों को बैंक लोन के माध्यम से फायदा पहुंचा रही है जो की सरकार का ऑर्गेनाइजेशन प्लानिंग है। कर्ज माफ करने की जगह सरकार पूंजीपतियों की कर्ज को माफ कर गरीबों की गाड़ी कमाई को लूटाने का काम कर रही है।

नालंदा: बैंक में कर्मचारियों की कमी, डिजिटल सुविधा को बेहतर बनाने, निजीकरण के खिलाफ और राष्ट्रीयकरण को बचाने को लेकर आन्दोलन की चेतावनी 3वही बिहार राज्य फेडरेशन ऑफ बैंक का स्टाफ यूनियन के महासचिव कुमार प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई निजीकरण के खिलाफ और राष्ट्रीयकरण को बचाने की है। हम लोग लगातार ठेका प्रथा का भी विरोध कर रहे हैं। अगर सरकार हमारी इन मांगों पर अमल नहीं करती है तो आने वाले वक्त में हम लोग आंदोलन पर भी जाने का काम करेंगे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article