तेज हवा के कारण उड़ी वृद्ध महिला, छत से उड़कर जमीन पर गिरने से हुए गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत

DNB Bharat Desk

दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर की घटना

नालंदा जिले में देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा और धूल भरी आंधी के बाद हुई हल्की बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं यह आंधी एक परिवार के लिए काल बन गई। तेज हवा के झोंके से छत पर मौजूद एक वृद्ध महिला नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव की है। बताया जाता है कि  वृद्ध महिला श्रुति देवी घर की छत पर रखे अनाज को समेटने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और हवा का झोंका आया। हवा इतनी तेज थी कि महिला अपना संतुलन खो बैठीं और हवा में उड़ते हुए छत से नीचे जमीन पर गिर गईं।

तेज हवा के कारण उड़ी वृद्ध महिला, छत से उड़कर जमीन पर गिरने से हुए गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत 2गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।मौसम में बदलाव के बीच आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article