छः माह से मजदुरी नहीं मिलने से आक्रोशित मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय में किया जमकर हंगामा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड के मंसूरचक पंचायत अंतर्गत प्रखंड परिसर के पीछे अमृत सरोवर योजना के तहत चार लाख अठारह हजार रुपये की लागत से पोखर सौंदर्यीकरण कार्य जो मनरेगा के तहत जून माह में शुरू किया गया था। उक्त योजना में कार्य कर रहे मजदूरों का 6 माह बीत जाने के बाद भी विभागीय मनमानी के कारण बकाये डेढ़ लाख रूपये मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर मजदूरों ने जमकर हंगामा किया।

- Sponsored Ads-

स्थानीय मुखिया द्वारा एक सप्ताह के अंदर विभागीय पदाधिकारियों से बातचीत कर भुगतान कराये जाने के आश्वासन पर मजदूर शांत हुये। प्रखंड कार्यालय पर पिंकी देवी, अमेरिका देवी, जयमाला देवी, कैलाश पासवान, अमरजीत पासवान, आनंदी पासवान, रवि पासवान, लक्ष्मी महतो, सुलेखा देवी आदि मजदूर उपस्थित थे।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article