वीरपुर में पागल कुत्ते का आतंक, एक घंटे में कई लोगों को काटा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर प्रखंड कार्यालय के पास टमटम स्टैंड चौक पर पागल हो चुके एक कुत्ते ने मंगलवार को आतंक मचा दिया। उसने एक घंटे के अंदर कई लोगों काट लिया जिससे करीब 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

घायल लोगों की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 6 निवासी विपिन यादव की पत्नी निभा देवी, सुनील महतो की पत्नी मंजू देवी, मो नौशाद का पुत्र मोनिसारूल व वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी रामनाथ शर्मा शामिल हैं। मौके पर पीएचसी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर रेबीज की सुई लगाई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पागल कुत्ते ने पीड़ित के मुंह, बांह, हाथ व पीठ को अपना निशाना बनाया है। लोगों ने यह भी बताया कि पागल कुत्ते के आतंक से हम लोग दहशत में हैं कि कब कहां किसको वह अपना शिकार बना लेगा।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article