नालंदा में कृषि कार्य के लिए लगाए गये 25केवी का ट्रांसफार्मर हुआ चोरी

DNB Bharat

नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले में चोर अब घरों को निशाना बनाने के साथ-साथ खेतों में लगाए गए ट्रांसफार्मर को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला हरनौत प्रखंड क्षेत्र इलाके के पचौरा पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर गांव में कृषि कार्य के लिए लगाए गए 25 केवी का ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर बड़ी ही आसानी से फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा में कृषि कार्य के लिए लगाए गये 25केवी का ट्रांसफार्मर हुआ चोरी 2

सबसे बड़ी बात है की करंट दौड़ती लाइन से ट्रांसफार्मर की चोरी हो गई और आसपास के ग्रामीण के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक भी नहीं लगी। स्थानीय ग्रामीण गांधी कुमार ने बताया कि मुबारकपुर गांव के खंधा में कृषि कार्य के लिए 2 वर्ष पहले 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था।

इस ट्रांसफार्मर से 50 बीघा से अधिक फसल की पटाई होता था। जिसे बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर चुराकर फरार हो गये। चोरी होने की सूचना मिलने के बाद विद्युत कनीय अभियंता घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया किए हैं। थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने का सूचना मिला है पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article