नालंदा: बदमाशों ने सरेआम युवक को तीन गोली मारकर किया जख्मी,युवक के पेट में लगी गोली, युवक अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय के पास देर शाम बदमाशों ने एक युवक को तीन गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के बरनौसा गांव निवासी कुमार दीनबंधु के पुत्र 25 वर्षीय हर्ष कुमार के रूप में हुई है। 

नालंदा: बदमाशों ने सरेआम युवक को तीन गोली मारकर किया जख्मी,युवक के पेट में लगी गोली, युवक अस्पताल में भर्ती 2स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। हर्ष इन दिनों रामचंद्रपुर स्थित बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रह रहा था। देर शाम वह स्कूटी से बिहारशरीफ लौट रहा था। इसी दौरान देवीसराय के पास घात लगाए बदमाशों ने उसे रोककर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 

नालंदा: बदमाशों ने सरेआम युवक को तीन गोली मारकर किया जख्मी,युवक के पेट में लगी गोली, युवक अस्पताल में भर्ती 3गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।परिजनों का कहना है कि हर्ष का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस भी फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर डीएसपी नूरुल है ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article