चिराग पासवान ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कहा ‘बिहार में लागू हो राष्ट्रपति शासन’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान चिराग पासवान ने गृह मंत्री से मिलकर बिहार की स्थिति से अवगत कराया और बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। चिराग पासवान ने गृह मंत्री को एक पत्र भी सौंपा जिसमें उन्होंने बिहार में अपराध में वृद्धि, छपरा में जहरीली शराब से मौत समेत कई अन्य समस्याओं का जिक्र किया है।

- Sponsored Ads-

चिराग पासवान ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कहा 'बिहार में लागू हो राष्ट्रपति शासन' 2

उन्होंने कहा कि मैंने विगत 17 दिसंबर को बिहार के राज्यपाल से भी मुलाकात कर बिहार में राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करने का अनुरोध किया है। अपने पत्र और मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने बिहार में अपराधियों का बोलबाला होने की बात बताई और बिहार की आम जनता के भयाक्रांत की भी बात कही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article