गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी मांझी की ‘हम’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी की पार्टी हम गुजरात विधानसभा चुनाव लडेगी। इस बात की घोषणा जीतनराम मांझी ने की और कहा कि गुजरात के स्थानीय लोग चाहते हैं कि हमारी पार्टी वहां चुनाव लड़ें।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि जब हम गुजरात के कच्छ में थे तो वहां करीब 200 लोगों ने मुझसे मुलाकात की और चुनाव ने पार्टी के उम्मीदवार उतारने की मांग की। इसके साथ ही जीतनराम मांझी ने कहा कि अगर कांग्रेस गठबंधन करती तो ठीक है अन्यथा हमारी पार्टी अकेले ही चुनाव लडेगी। विदित हो कि जीतनराम मांझी की पार्टी इससे पहले पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ चुकी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article