पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि, समाधिस्थल पर आयोजित की गई कार्यक्रम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बलिदान दिवस के रूप में पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 48वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनायी गई। सिमरिया गंगा घाट स्थित उनके समाधिस्थल पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार, एडीएम राजेश कुमार सिंह, सिनियर डिप्टी कलेक्टर सुनंदा कुमारी, प्रीति कुमारी, संजीत कुमार, प्रभाकर कुमार, कुमार निशांत, सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, नगर परिषद बीहट कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, डीपीओ प्रसून कुमार, बरौनी सीओ सुजीत सुमन, बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह, जदयू नेता राम नारायण सिंह, कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह, नारायण सिंह, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार, एटक नेता प्रह्लाद सिंह, पार्षद प्रतिनिधि कुमार राजा, पार्षद प्रतिनिधि सरोज कुमार, चकिया ओपीध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह, हरिकांत शास्त्री, रोचकानंद सहित अन्य लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।

वहीं मां सेवा समिति के रामजी झा ने डीएम को ज्ञापन देकर राजेन्द्र पुल स्टेशन से सिमरिया घाट तक नगर परिषद बीहट और एनटीपीसी के सौजन्य से स्थायी रूप से बिजली पोल पर लाइट लगाने की व्यवस्था कराने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि देर रात राजेन्द्र पुल स्टेशन से उतरकर घाट तक आने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे व कुहासे में जान-माल का भय बना रहता है। वहीं इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश झा ने अपने साथियों के साथ सर्वधर्म भजन प्रस्तुत किया। अन्य वर्षों से अलग इस बार नगर परिषद बीहट द्वारा कार्यक्रम को लेकर बेहतर व्यवस्था की गयी थी लेकिन जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी माल्यार्पण की औपचारिकता का निर्वहन करते हुए कुछ देर कार्यक्रम स्थल पर रूके और निकल गये।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article