सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी बुरी तरह घायल, हालत गम्भीर

DNB BHARAT DESK

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया हनुमान मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रसलपुर गांव के दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया जहा इलाज के दौरान पति की मौत हो गयी। घटना के संबंध में रसलपुर निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि बुधवार को रसलपुर निवासी वीरेद्र चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी अपने पत्नी गुड्डी देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर से लेकर आ रहे थे। सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी बुरी तरह घायल, हालत गम्भीर 2इसी दौरान दहिया हनुमान मंदिर के समीप अवैध वाहन के चपेट में आ जाने से दोनों पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए दोनो को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय निजी अस्पताल ले जाया गया जहा उक्त घायल  की मौत हो गई। वही पत्नी  की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

घायल गुड्डी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में नर्स के पद पर कार्य रत हैं। जिन्हें प्रति दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पति पहुचाने और लाने जाते थे। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री  हैं। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भगवानपुर,  बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

Share This Article