आज बिहार में यह स्थिति आ गई है की एक वर्ग विशेष के पर्व को लेकर अब महापुरुषों की मूर्तियां भी प्रशासन की नजर में सुरक्षित नहीं है :-गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार एवं नीतीश, लालू को आरे हाथों लिया है । उन्होंने कहा कि आज बिहार में सनातन खतरे में है और हिंदू धर्म पर कई तरीकों से चोट किया जा रहे हैं। इसी करी में हाल के दिनों मे हिंदू पर्व त्योहार में छुट्टियों की कटौती की गई तो वहीं भाई-बहन के रिश्तों पर भी चोट किया गया है।

- Sponsored Ads-

गौरतलब है कि पिछले दिनों खगड़िया जिला के मथुरापुर में मध्य विद्यालय मथुरापुर के शिक्षक सुनील कुमार सिंह को उनकी बहन के द्वारा राखी बांधने का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसके बाद खगड़िया शिक्षा विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से शिक्षक सुनील कुमार सिंह का वेतन बंद एवं उन्हें निलंबित कर दिया गया । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के द्वारा किए गए इस कार्य की तीखी आलोचना की है।

आज बिहार में यह स्थिति आ गई है की एक वर्ग विशेष के पर्व को लेकर अब महापुरुषों की मूर्तियां भी प्रशासन की नजर में सुरक्षित नहीं है :-गिरिराज सिंह 2वहीं उन्होंने मुंगेर के एक मामले में भी करी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल मुंगेर में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें चेहल्लुम पर्व के जुलूस के मद्देनजर भारत के आजादी के सेनानियों भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद इत्यादि महापुरुषों के मूर्तियों को घेरा गया है। इस पर भी गिरिराज सिंह ने चोट करते हुए कहा कि आज बिहार में यह स्थिति आ गई है की एक वर्ग विशेष के पर्व को लेकर अब महापुरुषों की मूर्तियां भी प्रशासन की नजर में सुरक्षित नहीं है ।

इसलिए उनकी घेराबंदी की जा रही है । दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बछवाड़ा के रानी-1 स्थित अपने भाजपा के पुराने कार्यकर्ता सह प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी प्रेम शंकर राय के घर पर  उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने पहुंचे थे जहां उन्होंने उक्त बातें कही।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article