समस्तीपुर में टला ट्रेन हादसा, जयनगर से कटिहार जा रही जानकी एक्सप्रेस…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के समस्तीपुर में रविवार को बड़ा हादसा टल गया जहां एक ट्रेन से एक भैंस टकरा गई। इस दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत की खबर नहीं है हालांकि ट्रेन में झटका लगने के कारण एक महिला का हाथ टूट जाने की खबर सामने आई है जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड के अंगारघाट रेलवे स्टेशन के समीप जयनगर से कटिहार जा रही जानकी एक्सप्रेस से एक भैंस टकरा गई।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह एक महिला रस्सी पकड़ कर भैंस चरा रही थी तभी अचानक भैंस ट्रेन के आगे दौड़ने लगी। महिला ने भैंस को भागने से रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। भैंस ट्रेन से टकरा गई। भैंस की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि भैंस चरा रही महिला का झटका के कारण हाथ टूट गया जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इधर भैंस के ट्रेन में फंस जाने के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article