रुला गया दुनिया को हंसाने वाला, राजू श्रीवास्तव ने एम्स में ली अंतिम सांस

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

देश के जाने माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। उन्होंने 58 की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। वे हार्ट अटैक आने के बाद करीब 40 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। विगत 10 अगस्त को जिम में वर्क आउट करने के बाद राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वे कोमा में चले गए थे। राजू श्रीवास्तव के बीमार होने की खबर के बाद पूरे देश में उनके ठीक होने के लिए उनके फैन्स ने तरह तरह से दुआएं की लेकिन वह दुआ काम न आई और सबको हसाते रहने वाले राजू श्रीवास्तव ने आज सबको रुला दिया। वे 58 वर्ष के थे।

- Sponsored Ads-

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को जन्मे राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। 1993 से लोगों को हंसाने का काम करने वाले राजू श्रीवास्तव पहले बॉलीवुड की फिल्मों में छोटा मोटा रोल करते थे। राजू श्रीवास्तव को कॉमेडियन के रूप में पहचान द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिला। पहले वे इस शो में रनर अप रहे फिर अगले सीजन में विनर भी बने। उसके बाद राजू श्रीवास्तव का दुनिया में बढ़ाया गया कदम दिन प्रतिदिन आगे ही बढ़ता गया उन्होंने देश समेत दुनिया में अपनी पहचान बनाई। राजू श्रीवास्तव कई दिग्गज हस्तियों की मिमिक्री भी करते थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article