नई शिक्षा नीति से एक शिक्षा प्रणाली तैयार करना है, जिससे भारत के सभी बच्चे लाभान्वित होंगे – कमल किशोर

नई शिक्षा नीति से एक शिक्षा प्रणाली तैयार करना है, जिससे भारत के सभी बच्चे लाभान्वित होंगे - कमल किशोर सिन्हा। नई शिक्षा नीति भारत को एक जीवन ज्ञान केन्द्र में बदल देगी, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा - सुमंत घोष

डीएनबी भारत डेस्क 

नई शिक्षा नीति से एक शिक्षा प्रणाली तैयार करना है, इससे भारत के सभी बच्चे लाभान्वित होंगे। 21वीं सदी में पहली शिक्षा नीति शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं और उनके विकास के विभिन्न चरणों में प्रसांगिक है। उक्त बातें नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि सह सहायक निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूलस बिहार जोन – डी, कमल किशोर सिन्हा ने डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल एचएफसी बरौनी में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। आगे उन्होंने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा इससे बच्चों को लाभान्वित करने का शिक्षकों से अपील भी किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह सहायक निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूलस बिहार जोन -डी कमल किशोर सिन्हा, एवं प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल एचएफसी बरौनी सुमंत घोष तथा प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल मोकामा दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।

Midlle News Content

वहीं विद्यालय प्राचार्य सुमंत घोष ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को एक जीवन ज्ञान केन्द्र में बदल देगी, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों में कम उम्र से ही वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने में मदद करेगा। वहीं प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल मोकामा दीपक कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षक हमेशा पाठक रुप में ही रहें, जिससे वर्तमान समय में हो रही तथा बदलती शिक्षा के बीच संतुलित संसाधन से रुबरु करा सकें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय मिडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएवी एचएफसी बरौनी में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी के तत्वावधान में डीएवी सेन्टर एकेडमिक एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त 11 मास्टर ट्रेनरों द्वारा विज्ञान में प्राथमिक व माध्यमिक स्तर एवं गणित में प्राथमिक, उच्चतर प्राथमिक, माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया है।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -