बछवाड़ा के राजापुर से प्रेम प्रसंग में गायब हुई लड़की पुलिस दविश में किया आत्मसमर्पण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के राजापुर गांव से विगत दिनों प्रेम प्रसंग में गायब हुई लड़की ने पुलिस दविश के कारण बछवाड़ा थाना में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया।बछवाड़ा के राजापुर से प्रेम प्रसंग में गायब हुई लड़की पुलिस दविश में किया आत्मसमर्पण 2 मामले को लेकर राजापुर गांव निवासी लड़की के पिता अशोक चौधरी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत किया की थी उन्होंने अपने आवेदन में कहा की विगत 12 फरवरी की शाम मेरी पुत्री अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन करने बाद मुझे पता चला की मेरी पुत्री को गांव के ही चंदन कुमार पासवान समेत अन्य तीन चार लोग बहला-फुसलाकर गायब कर दिया है। बछवाड़ा के राजापुर से प्रेम प्रसंग में गायब हुई लड़की पुलिस दविश में किया आत्मसमर्पण 3उन्होंने शंका जहीर करते हुए भयभीत और आशंकित होने की बात आवेदन के माध्यम से की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लड़की को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पुलिस दवाव के कारण गायब लड़की ने बछवाड़ा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। बरामद लड़की को 164 के बयान के लिए न्यायिक हिरासत भेजा गया।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article