डीएनबी भारत डेस्क
शनिवार को तेयाय ओपी में गुंडा परेड आयोजित की गई। गुंडा परेड में शराब से जुड़े कारोबारियों, दूसरे थाना क्षेत्र में डकैती कांड में संलिप्त अपराधी, आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराधी शामिल थे जो तेयाय ओपी पहुंचकर हाजरी लगाई।
- Sponsored Ads-

गुंडा परेड में ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने सभी उपस्थित अभियुक्तों से कहा की गलत काम करना छोड़ दो और समाज के मुख्यधारा से जुड़ जाओ। उन्होंने सभी को गलत काम से अलग होने की बात कही। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को गुंडा परेड का आयोजन किया जाता है। इस गुंडा परेड में 6 व्यक्ति शामिल हुए।
गणेश प्रसाद
- Sponsored Ads-
