रक्सौल में बड़ा हादसा: ईंट भट्ठे में भयंकर विस्फोट में 6 की मौत कई घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के पूर्वी चंपारण अंतर्गत रक्सौल से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक ईंट भट्ठे में विस्फोट से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए वहीं 20 से अधिक लोग गायब बताए जा रहे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि गायब लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। जख्मी 10 लोगों में से 7 लोगों का इलाज रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में चल रही है जबकि तीन लोगों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगीर की है जहां शुक्रवार की शाम एक ईंट भट्ठे में अचानक भयंकर विस्फोट हो गया।

- Sponsored Ads-

विस्फोट में ईंट भट्ठा मालिक मो इरशाद समेत 16 व्यक्ति घायल हो गए जिनमें से 6 की मौत हो गई जबकि 10 अन्य का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई वहीं हाहाकार मच गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू में जुट गई वहीं वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article