साला ने जीजा को किया प्रताड़ित, नशा में धुत जीजा फरियाद लेकर पहुंचा थाना

DNB Bharat

डीएनबी भारत डेस्क

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में भले ही शराबबंदी लागू करने के बाद इसकी सफलता का बार-बार दावा किया हो, लेकिन उनकी पार्टी के ही संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इससे सहमति नहीं रखते हैं। बिहार में शराबबंदी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का एक बड़ा बयान सामने आया है। कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी असफल है और सरकार के चाहने भर से शराबबंदी नहीं हो सकती। कुशवाहा ने कहा है कि अगर मैं शराबबंदी के सफल होने का दावा करूं तो यह सरासर गलत होगा। इतना ही नहीं कुशवाहा ने यह भी कहा है कि इसके लिए आम जनता को जागरूक होना होगा।

- Sponsored Ads-

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान का उल्टा ही नजारा नालंदा जिले में भी देखने को मिल रहा है तभी तो उपेंद्र कुशवाहा के बयान का असर मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा में भी देखने को मिल रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के बयान आने के कुछ घंटों बाद ही एक नशेड़ी अपने साले के प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर शराब के नशे में धुत रहुई थाना फरियाद लेकर पहुंच गया। जब से शराबबंदी कानून में संशोधन किया गया है की शराब के नशे में पकड़े जाने पर जुर्माना भरकर छोड़ दिया जाएगा। तब से नालंदा जिले में नशेड़ियों की तादाद में काफी इजाफा हुआ है। तभी तो पुलिस लगातार नशेड़ियों को पकड़ने में ही परेशान दिख रही है। नशेड़ियों को पकड़ने से लेकर इलाज करने तक का जिम्मा नालंदा जिला पुलिस ने ले लिया है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article