बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हुआ खगड़िया आगमन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिले के कोशी कॉलेज परिसर में रविवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहड़ दौड़ गयी। वही कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का फुल माला से स्वागत किया। वही उन्होंने जुबली पैट्रोल पंप के सामने गोल्डन रिसोर्ट में आयोजित 11 वां स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस समेत अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हुआ खगड़िया आगमन 2अतिथियों ने डेंटल डॉक्टर से मुलाकात कर उन्हे सम्मानित किया। उन्होंने संबंधित करते हुए कहा कि डॉक्टर ने खगड़िया का मन बढ़ाया है,इसके लिए ये बधाई के पात्र है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिश कुमार व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को अश्वासन देते हुए कहा था कि खगड़िया में जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

आगामी जनवरी में हमलोग आएंगे और दो दिन का प्रवास भी होगा, उस दौरान विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Share This Article