बिहार राज्य किसान सभा बेगूसराय जिला परिषद की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बीहट-बिहार राज्य किसान सभा बेगूसराय जिला परिषद की बैठक रविवार को भाकपा पार्टी कार्यालय बीहट में कॉमरेड सत्यनारायण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए राज्य संयोजक राम चन्द्र महतो ने कहा चंपारण की धरती राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है जहां निलहों के खिलाफ़ किसान आंदोलन का श्रीगणेश करते हुए उन्होंने सत्याग्रह का आगाज़ कर अंग्रेजी हुकुमत को खुली चुनौती दी और आगे चलकर देशव्यापी स्वतंत्रता संग्राम को गांव -गांव तक पहुंचाकर अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया।

- Sponsored Ads-

बिहार राज्य किसान सभा बेगूसराय जिला परिषद की बैठक आयोजित 2 इसी पावन धरती पर तीन दिवसीय बिहार राज्य किसान सभा का 35 वां राज्य सम्मेलन 3,4,5 मार्च 2025 को होने जा रहा है। उससे पहले तमाम जिला का सम्मेलन होना जरूरी है। इसी बीच सर्व सम्मति से बेगूसराय का जिला सम्मेलन राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट में 26 फरवरी 2025 को तय किया गया। किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा किसान सभा की जिला सम्मेलन धूम धाम से मनाया जाएगा इसके लिए तमाम साथियों को अभी से मेहनत करने की आवश्यकता है। भाकपा जिला मंत्री अवधेश कुमार ने कहा यह वर्ष पार्टी के 100वीं बर्ष गांठ का वर्ष है

बिहार राज्य किसान सभा बेगूसराय जिला परिषद की बैठक आयोजित 3विगत शताब्दी वर्ष में हमारे जिले के 127 नौजवानों ने शहादत देकर लाल झंडे के रंग को सुर्ख किया था इस लिए पार्टी को और मजबूत करने की जरूरत है।इसलिए तमाम जन संगठनों को खड़ा कर आगामी विधानसभा चुनाव में लाल झंडा के सिपाही को हर हाल में विधानसभा भेजने का काम करेंगे बैठक में उपस्थित तेघड़ा विधानसभा के विधायक राम रतन सिंह,प्रताप नारायण सिंह,राजकिशोर सिंह,राजेन्द्र चौधरी,राम नरेश महतो, प्रह्लाद सिंह, परमानन्द सिंह ,रामाधार सिंह, सनातन प्रसाद सिंह,राम स्वारथ सहनी, मनी भूषण सिंह, कृष्ण कुमार‌ सिंह, भोला सिंह, मो सिराज समेत जिला के कई नेतागण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article