सारण में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा पहुंचा 46, थानाध्यक्ष सस्पेंड, और जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के सारण में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सारण के सदर अस्पताल में भर्ती लोगों की लगातार मौत हो रही है। जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 46 पहुंच गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोगों के आंखों की रौशनी भी चली गई है। वहीं कई लोगों का इलाज छपरा के सदर अस्तपाल और पीएमसीएच पटना में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

जहरीली शराब से मौत की सूचना के बाद पुलिस भी हरकत में आई है और अब तक  51 लोगों को अवैध शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया है साथ ही 700 लीटर से भी अधिक शराब बरामद की है। वहीं जहरीली शराब से मौत की सूचना के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गई है और मशरक थाना के थानाध्यक्ष और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है वहीं एसपी ने मढ़ौरा के डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की अनुसंशा की है।

जहरीली शराब से मौत के मामले में स्थानीय लोग 46 लोगों के मौत की बात कह रहे हैं जबकि प्रशासन ने 26 लोगों की मौत की पुष्टि की है जिसमें से 16 लोगों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में मृतकों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि मंगलवार को दोपहर में शराब पीने के बाद शाम को पीड़ितों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। लोगों का ये भी कहना है कि सभी ने शराब पी थी। इसके बाद उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। थोड़ी देर बाद से आंखों से दिखाई देना बंद हो गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article