स्थापना दिवस के अवसर पर एनटीपीसी ने छात्रों के बीच वितरित की स्कॉलरशिप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी एनटीपीसी आज जहां अपना पांचवा स्थापना दिवस मना रहा है तो वहीं सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसी कड़ी में आज बरौनी एनटीपीसी के द्वारा बरौनी प्रखंड अंतर्गत आने वाले 24 विद्यालयों के 96 बच्चों को स्कॉलरशिप की राशि दी गई। प्रत्येक बच्चों को तीन-तीन हजार रुपये दिए गए। सभी विद्यालयों से मैट्रिक की परीक्षा में 1 से चौथा स्थान लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया एवं उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दी गई।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया जिसमें एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं अध्यापकों ने भी शिरकत किया। गौरतलब है कि बरौनी एनटीपीसी के द्वारा लगातार एक तरफ जहां बिजली उत्पादन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं तो वही एनटीपीसी के द्वारा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया जा रहा है। डीएम रोशन कुशवाहा ने भी एनटीपीसी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article