‘सम्राट इन, तेजस्वी आउट’, 5 देशरत्न मार्ग अब होगा सम्राट का बंगला, तेजस्वी का नया पता…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों दुबई में हैं और इधर पटना में भवन निर्माण विभाग ने उनका आवास 5 देशरत्न खाली करवा लिया। यह आवास अब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है जिसमें वे विजयादशमी के दिन से रहना शुरू करेंगे।

- Sponsored Ads-

तेजस्वी यादव अब 1 पोलो रोड में रहेंगे। तेजस्वी यादव को भवन निर्माण विभाग ने पहले ही आवास खाली करने का नोटिस दिया था जिसकी अवधि खत्म होने पर उनका आवास खाली करवा लिया गया है। शनिवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लोगों ने आवास पर पहुंच कर वहां का जायजा लिया कि कहां क्या जरूरत है ताकि सम्राट चौधरी के वहां रहने के लिए जाने से पूर्व सारी तैयारी कर लिया जाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article