राजेन्द्रनगर और गोड्डा के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन

DNB Bharat

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय ने यात्री सुविधा को लेकर लिया फैसला।

डीएनबी भारत डेस्क 

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर राजेन्द्रनगर और गोड्डा के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन 13230/13229 राजेन्द्रनगर-गोड्डा-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा । यह साप्ताहिक ट्रेन राजेन्द्रनगर से दिनांक 16.12.2022 से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोड्डा से दिनांक 17.12.2022 से प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी। इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी।

- Sponsored Ads-

गाड़ी संख्या 13230 राजेन्द्रनगर-गोड्डा एक्सप्रेस राजेन्द्रनगर से 22.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 06.25 बजे गोड्डा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 13229 गोड्डा-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस गोड्डा से 07.25 बजे खुलकर उसी दिन 16.05 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह गाड़ी बख्तियारपुर, हाथीदह, किउल, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुलतानगंज, भागलपुर, धौनी, बराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा, पोड़ैयाहाट स्टेशनों पर रूकेगी । इस ट्रेन में 1AC का 01, 2 AC का 02, 3 AC के 06, 3EC का 01, SL का 06 एवं GS के 03 कोच होंगे ।

इस ट्रेन का Inaugural run दिनांक 10.12.2022 को गोड्डा से गाड़ी संख्या 03409 गोड्डा-राजेन्द्रनगर स्पेशल के रूप में शुभारंभ किया जायेगा । यह स्पेशल गोड्डा से 13.00 बजे खुलकर उसी दिन 22.20 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article