सिंघौल थाना पुलिस ने गांजा के साथ चार गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

 

सिंघौल थाने की पुलिस टीम के द्वारा गाँजा तस्करों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई में 04 गाँजा तस्कर गिरफ्तार। 05 किलोग्राम गाँजा, 01 मोटरसाईकिल एवं 04 मोबाईल जप्त ।

डीएनबी भारत डेस्क 

सिंघौल थाने की पुलिस टीम के द्वारा गाँजा तस्करों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई में 04 गाँजा तस्कर गिरफ्तार। 05 किलोग्राम गाँजा, 01 मोटरसाईकिल एवं 04 मोबाईल किया जप्त ।

- Sponsored Ads-

सिंघौल थानान्तर्गत दिनांक 08.10.24 को समय करीब 08:15 बजे (PM) में तहिती होटल के निकट NH-31 के पास पुलिस गश्ती के क्रम में एक मोटरसाईकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति जो कंधे पर एक बैग लटकाए हुए थे अचानक पुलिस गश्ती गाडी को देखकर तेजी से भागने लगा।

संदेह पाये जाने पर सिंघौल थाने की गश्ती पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम मो० अफजल पे०-मो० मुख्तार सा०-हर्रख थाना-नगर जिला-बेगूसराय बताया। विधिवत तलाशी में उसके बैग से 01 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया।

पकड़ाए व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया गया की उसके अपने मामू मो० शमशेर अंसारी पे०-मो० रहमत अंसारी वार्ड नं0-02 थाना-फुलवड़िया जिला-बेगूसराय के द्वारा तहिती होटल के निकट ही एक व्यक्ति (नाम मालूम नही) से मिलते हुए सैम्पल दिखाकर कुल 03 लाख रूपया लेने के लिए भेजा गया था।

लगभग 04 किलोग्राम गाँजा के साथ मामू मो० शमशेर अपने अन्य 02 साथी के साथ जीरो माईल चौक निकट ट्रांसपोर्ट माँ दुर्गा रोड लाइन्स के पास बैठे है तथा डिलीवरी कन्फर्म होने के बाद बाकी का भी गाँजा की डिलीवरी किया जाएगा।

तत्पश्चात पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाए व्यक्ति के निशानदेही पर जीरो माईल ओ०पी० अन्तर्गत NH-31 के पास ट्रांसपोर्ट माँ दुर्गा रोड लाइन्स के पास पहुँचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम / पता पूछने पर अपना-अपना नाम (1) मो० शमशेर अंसारी पे०-मो० रहमत अंसारी वार्ड नं0-02 थाना-फुलवड़िया जिला-बेगूसराय (2) तारा कुमार उर्फ दीपक पे०-प्रमोद राय सा०-ठकुरीचक थाना-बरौनी सभी जिला-बेगूसराय एवं (3) जयजय मालाकार उम्र करीब 26 वर्ष पे०-सकलदेव मालाकार सा०-नयागांव थाना-नयागांव जिला-बेगूसराय बताया।

विधिवत तलाशी में मो० शमशेर अंसारी के पास से एक थैले में 1.8 किलोग्राम गाँजा एवं तारा कुमार उर्फ दीपक के पास से एक पॉलीथीन में 900 ग्राम गाँजा तथा जयजय मालाकार के पास से भी एक पॉलीथीन में 900 ग्राम गाँजा बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाए सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article