बेगूसराय मुर्गा फार्म में लगी भीषण आग, 5 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव स्थिति महाना बांध के समीप की, शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सोमवार 26 दिसंबर को अचानक एक मुर्गा फार्म में आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग जैसे तैसे आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन आग के विकराल रूप ने पूरे मुर्गी फार्म को अपने चपेट में ले लिया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव स्थिति महाना बांध के समीप की है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण मुर्गा फार्म में भीषण आग लग गई।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन आग नहीं बुझ पाया। वहीं ग्रामीणों और मुर्गा फार्म मालिक के द्वारा आग लगने की सूचना दमकल कर्मी को दी गई। मौके पर दमकल कर्मी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुर्गा फार्म में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। आग लगते ही सारा सामान धू धू कर जल कर राख हो गया। इस घटना के बाद मुर्गा फार्म के मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल आग में कितनी की संपत्ति जली है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 5 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article