बछवाड़ा के चमथा दियारे छोटू हत्याकांड में राजद कार्यकर्ताओं ने की स्पीडी ट्रायल कराने की मांग

DNB Bharat Desk

छोटू कुमार की  निर्मम हत्या किये जाने को लेकर मंगलवार को राजद के जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उनके पिता दिनेश महतो एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के दियारे ईलाके के चमथा दो पंचायत में विगत दिनों एक युवक को निर्मम हत्या किये जाने को लेकर मंगलवार को राजद के जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उनके पिता दिनेश महतो एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी।बताते चले कि विगत दिनों चमथा दो पंचायत बड़खुंट निवासी दिनेश महतो का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन लोग को गिरफ्तार किया था।बछवाड़ा के चमथा दियारे छोटू हत्याकांड में राजद कार्यकर्ताओं ने की स्पीडी ट्रायल कराने की मांग 2 मौके पर जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास,युवा प्रदेश महासचिव कुमार रूपेश,जिला सचिव अरुण यादव पूर्व राज्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव,प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,प्रखंड प्रवक्ता प्रशांत कुमार दीपक, चमथा-1 के राजद पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सिंह तथा चमथा-3 के पंचायत अध्यक्ष सहदेव राय,सत्यकांत सिटू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजद के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन से मांग की पकड़े गए अपराधियों को जल्द से जल्द स्पीडी ट्रायल द्वारा सजा दिलाई जाय।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article