बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, युवक सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चाकाइन गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चाकाइन गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, युवक सदर अस्पताल में भर्ती 2घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के चाकाइन गांव के रहने वाले पंकज तांती का पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि नीरज कुमार अपने चाचा के घर पर सोने के लिए गया हुआ था। उन्होंने बताया है कि सोए अवस्था में ही नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दिया जिससे नीरज कुमार के पीछे में गोली लग गई।

बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, युवक सदर अस्पताल में भर्ती 3गली की आवाज सुनकर आसपास लोग जागे तब तक में अपराधी मौके से फरार हो गया। और घायल अवस्था में नीरज कुमार को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। परिजनों बताया है कि किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं था। लेकिन इसके बावजूद भी नीरज कुमार को किस लिए गोली मारी गई है।

यह समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा भगवानपुर थाना पुलिस को दी मौके पर भगवानपुर थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article