लखीसराय जिले का 50 हजार का इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, एसटीएफ की टीम ने बिहारशरीफ से किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय जिले में पिछले कई गंभीर मामलों में वांछित 50 हजार रुपए का ईनामी नक्सली सुभग साव को बिहारशरीफ से जमालपुर की एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लखीसराय लाया जहां पुलिस पुछताछ कर रही है। बिहार के लखीसराय जिले का कुख्यात और पचास हजार ईनामी घोषित नक्सली सुभग साव को जमालपुर के एसटीएफ ने बिहारशरीफ के तिउरि थाना के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दे कि सुभग साव नक्सली के हर गतिविधि के अलावे अन्य कांडों में भी शमिल है। यही नही साव कई अतंरजिला कांड में भी शामिल था। इस संबध में लखीसराय नक्सल एसपी अभियान मोती लाल ने प्रेस रिलीज कर बताया कि सुभग साव पिछले कई कांडो में शामिल था जो कि सालो से अधिक दिनों पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा था। वह कई जगहो पर अपना नाम बदल कर रह रहता था। सूचना के आधार पर जमालपुर के एसटीएफ और बिहारशरीफ जिला पुलिस बल के द्धारा गिरफ्तारी हुई है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने जानकारी यह भी दी है कि सुभग साव कई कांड में शामिल था। अन्य जिलों में भी इसके उपर कई मामले दर्ज है। लखीसराय के कजरा और चानन केंश नं 33/10, 33/13, 34/13 19/14 और 22/14 कांडो में जिसमें पुलिस मुठभेड, टेन कांड सहित अन्य मामले है शमिल था। पुलिस को काफी दिनों से हार्डकोर नक्सली सुभग साव की तलाश थी। नक्सली सुभग साव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

लखीसराय से सरफराज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article