बछवाड़ा थाना के विभिन्न मामलों में जप्त देशी व विदेशी शराब का किया गया विनष्टीकरण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

थाना परिसर बछवाड़ा में बुधवार की शाम जिला उत्पाद विभाग के नेतृत्व में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अवैध तस्करी के जप्त किए गए विभिन्न मामलों के देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बछवाड़ा थाना के कुल पांच थानाकांड संख्या में जप्त 7697 लीटर विदेशी शराब व 27 लीटर देशी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया गया ।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि बछवाड़ा थाना कांड संख्या 327/23 के अन्तर्गत 245 लीटर विदेशी शराब,थाना कांड संख्या 325/23 के अन्तर्गत 9 लीटर देशी शराब,थाना कांड संख्या 16/24 के अन्तर्गत 8 लीटर देशी शराब, थाना कांड संख्या 357/23 के अन्तर्गत 10 लीटर देशी शराब, थाना कांड संख्या 10/24 के अन्तर्गत 7452 लीटर विदेशी शराब को विनष्ट किया गया ।

बछवाड़ा थाना के विभिन्न मामलों में जप्त देशी व विदेशी शराब का किया गया विनष्टीकरण 2शराब विनष्टीकरण के साथ साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाया गया। शराब विनष्टीकरण के दौरान जिला उत्पाद विभाग निरीक्षक राकेश प्रकाश व संजय कुमार पोद्दार समेत बछवाड़ा थाना की पुलिस बल मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article