बारिश और हवा के कारण केले के फसल का हुआ नुकसान, किसान मांग रहे मुआवजा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

 

खगड़िया में तेज हवा के साथ रुक रुक कर बारिश के कारण जिले के परवत्ता और गोगरी प्रखंड में हजारों एकड़ लगे केले का फसल बर्बाद हो गया है। बारिश के साथ तेज हवा से केले का फसल धराशाही हो गया और लगी हुई फसल बर्बाद हो गया। प्रखंड के कबेला, करना, बलहा, गोगरी और परवत्ता में नुकसान ज्यादा हुआ है।

- Sponsored Ads-

तैयार फसल नुकसान से किसान की आँख खून की आँसू निकल रहा है। कुछ दिन में केला तैयार हो कर कटता ही कि प्रकृति की मार ने सब बर्बाद कर दिया जिससे किसान त्राहिमाम् कर रहे है। प्रकृति की मार से किसान सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे है कि नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

खगड़िया से राजीव कुमार

 

Share This Article